फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime , jeep, jhajjar news

बाजार में आतंक बनकर दौड़ी जीप, चालक को धुना

Fri, 10 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime , jeep, jhajjar news
गाड़ी - फोटो : bureau
मेन बाजार में वीरवार को रोज की तरह भीड़भाड़ थी तभी एक ओपन जीप ने आतंक का माहौल कायम कर दिया। इस जीप ने कुछ ही पलों में एक ई-रिक्शा के अलावा स्कूटी और दो कारों में दे दनादन टक्कर दे मारी। स्कूटी सवार तो जीप के नीचे ही आ गया, जबकि एक अन्य युवक भी घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन सवारों की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


 असल में पुरानी कमेटी चौक के पास वीरवार को भी हर रोज की तरह भीड़भाड़ का आलम था। दोपहर के समय खुली जीप में सवार दो निजी बिजली कर्मी किसी काम के सिलसिले में कमेटी चौक पहुंचे। बताया जा रहा है कि जीप की ई-रिक्शा में साइड लगने से ई-रिक्शा पलट गया इससे घबराहट में चालक जीप पर अपना काबू खो बैठा। इसके बाद जीप ने स्कूटी सवार को ठोका, जिससे स्कूटी सवार जीप के नीचे जा गिरा। गनीमत यह रही कि वह जीप के पहियों के बीच में रह गया। इसके बाद जीप ने एक कार में साइड दे मारी। उसके बाद बेकाबू जीप दूसरी तरफ एक अन्य कार में जा टकराई। इसी बीच एक युवक उसकी चपेट में आ गया। युवक को काफी चोटें आई और कुछ लोग उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अचानक कुछ ही पलों में हुए इस घटनाक्रम को देख जीप सवार निजी बिजलीकर्मी उतर कर भागे। मगर गुस्साई भीड़ ने उन्हें धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो हालात को काबू कर यातायात सामान्य किया। उसके बाद दोनों आरोपी युवकों को थाने ले गई। दरअसल, पुरानी कमेटी चौक के पास स्थित बिजली शिकायत केंद्र के कर्मचारी वाहन लेकर शिकायत पर बिजली ठीक करने के लिए चले थे, मगर भीड़ में चालक की लापरवाही से एक के बाद एक हादसे होते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed