{"_id":"5736308f4f1c1b5779919e19","slug":"jhajjar-crime-fire-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 14 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार रुपये देने से मना करने पर बैटरी स्क्रेप फैक्टरी के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर थाना सदर पुलिस और बाहरी दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंची। संयुक्त रूप से दोनों सूबों की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
वारदात स्थल बहादुरगढ़ पुलिस के अधीन आता है ऐसे में यहां की पुलिस ने फैक्टरी संचालक के बयान पर अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। रोहतक के गांव भाली निवासी सुनील उर्फ काला अपने रिश्तेदार के यहां खैरपुर-पंजाबखोड़ रोड पर बैटरी स्क्रेप की फैक्टरी में कुछ दिन पहले ही काम के लिए आया था। वीरवार की देर रात पंजाब खोड़ की तरफ से एक सख्श यहां पहुंचा और चिराग इंटरप्राइजेज में घुस गया। उसने यहां बैठे सुनील से दो हजार रुपये देने के लिए दबाव डाला, लेकिन जब उसने पैसे होने से मना किया तो वह झगड़ने लगा।
आरोप है कि इसी बीच अज्ञात शख्स ने मौका पाकर हथियार निकालते हुए नजदीक से अचानक सुनील पर गोली दाग दी। गोली उसके हाथ को लगती हुई पेट में जा घुसी। गोली चलने का पता जब वहां काम कर रहे कर्मचारियों को लगा तो वे उसे तुरंत इलाज के लिए हास्पिटल लेकर दौड़े लेकिन उसने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता जगदीश का कहना है कि जिस युवक ने गोली मारी वह इससे पहले भी यहां आया था। पैसे देने से मना करने पर उसने खैरपुर की तरफ छोड़कर आने के लिए कहा था। उसे जोहड़ के नजदीक भी छोड़ दिया था मगर बाद में वह फिर से रात के दो बजे फैक्टरी में आ पहुंचा और दो हजार रुपये न देने के लिए सुनील पर दबाव डाला। जब सुनील ने मना किया तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर इस मामले में थाना सदर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। सिविल हास्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया।