फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, crime, atm, robbery, jhajjar news

बिना सुरक्षा गार्ड का एटीएम काटकर चोर ले गए 3.38 लाख रुपये

Sun, 06 Nov 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, crime, atm, robbery, jhajjar news
atm card
रोहतक-दिल्ली रोड स्थित गांव रोहद में टाटा इंडिकैश के एटीएम को गैस कटर से काटकर अज्ञात बदमाश तीन लाख, अड़तीस हजार  रुपये ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रोहद में महेंद्र सिंह के मकान में टाटा इंडिकैश का एटीएम लगा है। शुक्रवार रात मशीन को गैस कटर से काटकर बदमाश 3.38 लाख रुपये चुरा ले गए। मकान मालिक महेंद्र को पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना कंपनी अधिकारियों को दी। कंपनी के निर्देश पर टाटा इंडिकैश के ऑडिटर प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उस समय एटीएम केबिन का शटर उखड़ा हुआ था और मशीन कटी हुई थी। प्रवीन ने इस मशीन से उस दिन निकले कैश का हिसाब लगाया तो 3.38 लाख रुपये नहीं मिले। इस पर उन्होंने कंपनी अधिकारियों को सूचना दी और उनके निर्देश पर बहादुरगढ़ पुलिस को शिकायत दी। एटीएम से इतनी बड़ी चोरी होने की खबर रोहद गांव में बहुत तेजी से फैल गई और मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

गैस कटर से काटी गई मशीन
बहादुरगढ़ सदर थाना की आसौदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि एटीएम को गैस कटर से काटकर वारदात की गई। बाद में पुलिस ने कंपनी के ऑडिटर प्रवीन की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मौके के हालात देख अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वारदात को करने में एक से ज्यादा लोग रहे होंगे। सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले फरवरी महीने में बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित टाटा इंडिकैश का एटीएम बदमाशों का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं था चौकीदार
गांव रोहद में शुक्रवार की रात हुई वारदात के वक्त टाटा इंडिकैश के एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार या सुरक्षा गार्ड नहीं था। फरवरी में बहादुरगढ़ में हुई घटना के वक्त भी एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed