फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, canter, businessman, attack, jhajjar news

कैंटर में ट्रक ने मारी टक्कर, भागने के चक्कर में व्यापारी को कुचल डाला, मौत

Mon, 12 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, canter, businessman, attack, jhajjar news
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
रोहद बाईपास के नजदीक मवेशियों से भरे एक कैंटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में पीछे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। कैंटर में फंसे घायलों को राहगीरों ने किसी तरह से बाहर निकालकर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में लाया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद दिल्ली-रोहतक हाइवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बाद दिल्ली का रहने वाला शाहरुख व उसके साथी कैंटर में रोहतक की तरफ से मवेशियों को भरकर बहादुरगढ़ की तरफ आ रहे थे। जब वे रोहद-दहकोरा मोड़ के नजदीक पहुंचे तो उसी वक्त एक कैंटर में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कैंटर में सवार व्यक्ति उछलकर नीचे छा गिरा जिसे भागने के चक्कर में ट्रक चालक कुचलते हुए फरार हो गया। जबकि उसके दो व्यापारी साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसौदा चौकी से मुख्य सिपाही श्रीकांत ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव में रखवा दिया है। उसकी पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी शाहरुख के रूप में हुई है। जबकि इसमें फकीरा व एक अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क दुर्घटना को लेकर जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed