{"_id":"646899fb55d3ac81f80067e3","slug":"jewelry-stolen-by-entering-house-in-jhajjar-case-registered-against-unknown-incident-of-theft-in-maharana-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में घर में घुसकर जेवर चोरी: अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, महराना गांव में हुई चोरी की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर में घर में घुसकर जेवर चोरी: अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, महराना गांव में हुई चोरी की वारदात
Sat, 20 May 2023 03:29 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 May 2023 03:29 PM IST
सार
झज्जर के महराना गांव निवासी कमला देवी पत्नी रघबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात को करीब 1 बजे वह अपने घर में बच्चों सहित सो रही थी। उसके मकान में पिछे से कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर व बक्शा तोड़कर जेवर चुरा ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झज्जर में महराना गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने एक मकान में घुस कर चाेरी की वारदात काे अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी केअनुसार
जानकारी के अनुसार महराना गांव निवासी कमला देवी पत्नी रघबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात को करीब 1 बजे वह अपने घर में बच्चों सहित सो रही थी। उसके मकान में पिछे से कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर व बक्शा तोड़कर सोने की एक चैन, एक चैन चांदी की, दो चांदी के मंगलसूत्र, एक सैट चांदी, दो जोड़ी कानों के सोने के टोपस, एक अंगुठी टूटी हुई सोने की, दो चांदी की हथफूल, एक तागड़ी चांदी की, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, सात जोड़ी चुटकी चांदी की व चार जोड़ी हाथों के कुंडल चोरी करके ले गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी कै। जल्द ही चोरों का सुराग लगा कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन