{"_id":"649143e4a4e3d443e7049ef6","slug":"jewelry-and-cash-stolen-by-entering-house-in-jhajjar-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: मकान में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी, बहु गांव में रात 12 से चार बजे के बीच दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar: मकान में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी, बहु गांव में रात 12 से चार बजे के बीच दिया वारदात को अंजाम
Tue, 20 Jun 2023 11:45 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:45 AM IST
सार
झज्जर के बहू गांव में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार के लोग 20 मीटर दूरी पर बने दूसरे मकान में सोते रहे और अज्ञात चोरों ने बंद मकान के पास बने सभी मकानों की बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम देते हुए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के गांव बहु में सोमवार की रात को एक बंद मकान में घुसकर चोरों ने आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। परिवार के लोग 20 मीटर दूरी पर बने दूसरे मकान में सोते रहे और अज्ञात चोरों ने बंद मकान के पास बने सभी मकानों की बाहर से कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम देते हुए नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात का पता उन्हें सुबह 6.30बजे पड़ोसियों के माध्यम से लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस टीम ने मौका मुआयना करने के बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
बहु निवासी अंकित पुत्र लालचंद उर्फ जवाहरलाल ने बताया सोमवार रात में वह अपने परिजनों के साथ दूसरे मकान में ही सोए हुए थे। सुबह साढ़े छह बजे पड़ोेसियों के माध्यम से पता चला कि उनके बंद मकान के कमरों के ताले टूटे हुए थे। संदेह होने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों को जगाया और अपने घर के अंदर रखे हुए सामान की जांच की तो पता चला कि चोर नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो चुके थे। कमरे में रखी संदूक, सूटकेश आदि की जांच की तो पाया कि अज्ञात चोरों ने एक जोड़ी सोने के बाले, एक सोने की अंगुठी , एक जोड़ी चांदी की पाजेब, 50 हजार की नकदी चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । मौके से टीम ने जरूरी सबूत भी जुटाए हैं । जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -- पवनवीर, चौकी प्रभारी, झाड़ली।
विज्ञापन