फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal stock of liquor caught in large quantity in Bahadurgarh of Haryana

हरियाणा: बहादुरगढ़ में बड़ी मात्रा में पकड़ा अवैध रूप से शराब का स्टॉक, मामला दर्ज

Tue, 31 May 2022 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 11:46 PM IST
सार

एक्साइज इंस्पेक्टर सविता ने बताया कि शहर में बालौर मोड़ के पास एक दुकान में सैकड़ों पेटी शराब का स्टॉक मिला है। एक्साइज विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Illegal stock of liquor caught in large quantity in Bahadurgarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद अवैध रूप से शराब स्टॉक को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। आबकारी कराधान विभाग और पुलिस की टीम ने बहादुरगढ़ में भी अवैध रूप से शराब स्टॉक की सैकड़ों पेटियां पकड़ी हैं। बताया गया है कि यह शराब एल-1 से आई है। पुलिस ने बिना अनुमति के शराब स्टॉक करने के आरोप में एक्साइज इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनाव के चलते स्टॉक करने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन


एक्साइज इंस्पेक्टर सविता ने बताया कि शहर में बालौर मोड़ के पास एक दुकान में सैकड़ों पेटी शराब का स्टॉक मिला है। नप चुनाव से पहले इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से यह आशंका है कि यह शराब चुनावों में लोगों को बांटने के लिए स्टॉक की गई थी। एक्साइज विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह शराब एल-1 से आई है, लेकिन शराब स्टॉक करने के लिए यह जगह विभाग द्वारा अलॉट नहीं की गई है। सविता कुमारी ने बताया कि आचार संहिता के चलते प्रदेश में किसी को भी शराब स्टॉक करने की इजाजत नहीं है। इसलिए इस मामले में उनकी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दुकान के अंदर भारी संख्या में शराब की बोतलें और बीयर के कैन थे। ये शराब बड़े बड़े गत्ते के डिब्बों में रखी गई थी। जब आबकारी विभाग ने इसे गिना तो विभिन्न ब्रांड की कुल 43 पेटी अंग्रेजी शराब और 149 पेटी बीयर ब्रांड की बरामद हुई। शराब की पेटियों को गिनने में काफी समय लग गया।


इसके बाद सिटी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि हरियाणा में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भारी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed