फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, kablana village jhajhar, suside, jhajjhar/bahadurgrah

पिता की समाधि के पास युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 19 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
hindi story, kablana village jhajhar, suside, jhajjhar/bahadurgrah
Suicide - फोटो : Bureau
गांव कबलाना में एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। हालांकि गोली मारने के पीछे कारण क्या रहा इस बात पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक के परिजनों से भी बातचीत की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कबलाना निवासी विष्णु पुत्र जगबीर का शव गांव बोड़िया मार्ग पर बुधवार को उसके पिता की समाधि के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। राहगीरों ने जब उसके शव को पड़ा देखा तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। पुलिस ने इस मामले में विष्णु के परिजनों से भी बातचीत की।

विज्ञापन

उधर पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर घटना के संदर्भ में प्रमाण भी जुटाए। उधर डीएसपी राजीव के अनुसार जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची उस समय मृतक युवक विष्णु के हाथ में पिस्तौल थी और उसके सिर में गोली लगी हुई थी और खून से लथपथ उसका शरीर वहां पर पड़ा हुआ था। डीएसपी का यह भी कहना है कि मृतक विष्णु घटना से पहले अपनी कार में सवार होकर अपने पिता की समाधि पर गया था और वहीं पर उसने स्वयं के सिर पर गोली मारकर मौत को गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस हथियार से विष्णु द्वारा गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है वह लाईसेंसी था या फिर अवैध इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी ने कार में एक शराब की खाली बोतल मिलने की भी बात कही है। पुलिस ने आशंका यहीं जताई है कि पहले विष्णु ने शराब पी है और बाद में उसने आत्महत्या की है। बताया यह भी गया है कि विष्णु की करीब वर्षभर पहले ही शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई क्या है इस बात का खुलासा तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


तीन भाई बहनों में बड़ा था विष्णु
मृतक के परिजनों ने बताया कि विष्णु तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बचपन में ही पिता के गुजर जाने के बाद वही परिवार का सहारा था। उसकी दोनों छोटी बहने स्कूल में पढ़ती हैं। जिनके सिर से अब बाप समान भई का साया उठ गया है। उन्होंने बताया कि विष्णु को अब तक कोई संतान नहीं हुई है। परिवार के पालन पोषण के लिए वर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed