{"_id":"573cbfc04f1c1b3e65ac7d96","slug":"hindi-story-crime-story-7-most-wanted-arrest-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हथियारों के साथ तीन मोस्टवांटेड बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात हथियारों के साथ तीन मोस्टवांटेड बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीन मोस्टवांटेड बदमाशों को बड़ी संख्या में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह महंगी गाड़ियां छीनने की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनीपत निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने की साजिश भी कर रहे थे।
अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ के एसआई दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पुल के पास गश्त पर थी। टीम में एसआई देवेंद्र व राजबीर सिंह, एएसआई वजीर व श्रवण सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार व सत्यवान और सिपाही मदन लाल व सुशील कुमार शामिल थे। टीम को गुप्त सूचना मिली कि कार सहित तीन युवक पीडीएम पुल बेरी रोड बहादुरगढ़ के पास गाड़ी छीनने की फिराक में खड़े हैं, जिनके पास हथियार भी हैं।
अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सोनू मालिक ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी गाड़ी की बत्ती उतार कर मौके पर पहुंची तो सामने खड़े तीन युवकों ने सरकारी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जैसे ही गाड़ी युवकों के नजदीक पहुंच कर रुकी तो गाड़ी के अंदर से उतरी पुलिस टीम को देखकर तीनों युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी के साथ पीछा करके तीनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस टीम को अपने नाम अजित उर्फ मोटा निवासी गांव मांडोठी, श्याम निवासी बवाना (दिल्ली) व अजय जून निवासी बहादुरगढ़ बताए। तीनों की मौके पर तलाशी ली गई तो तीन देशी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौका पर पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई इको स्पोर्ट कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन देशी पिस्तौल व एक रिवाल्वर सहित छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। छह देशी पिस्तौल व एक रिवाल्वर सहित 14 जिंदा कारतूस और एक गाड़ी सहित लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए बहादुरगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू मालिक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने हत्या की एक वारदात करने की योजना का खुलासा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य हथियार इकट्ठे करके टोल के एक ठेके को लेकर हुई रंजिश के कारण सोनीपत जिले के गांव बैयांपुर के निवासी भुक्खा की हत्या करना था। उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपी अजित व अजय अदालत से उद्घोषित अपराधी भी हैं। जिनको पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस प्रयासरत थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दो आरोपियों श्याम व अजय को न्यायिक हिरासत भेज दिया।
कई वारदातें कर चुका अजित मोटा
जुलाई 2015 में अजित उर्फ मोटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहादुरगढ़ से एक स्क ॉर्पियो गाड़ी छीनी थी।
अक्टूबर 2015 में अपने साथियों के साथ मिलकर उसने पानीपत टोल प्लाजा के पास से एक आई ट्वंटी कार छीनी।
मार्च 2016 में गुरुग्राम के एरिया से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी।
अजय भी किसी तरह नहीं है पीछे
नवंबर 2015 में आरोपी अजय ने अपने साथियों के साथ मिलाकर गुरुग्राम के सेक्टर-55 से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी।
अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2016 में दिल्ली के बवाना एरिया से एक मारुति रिट्ज कार छीनी।
मार्च 2016 में गुरुग्राम के एरिया से एक फॉर्चयूनर गाड़ी छीनी।

अप्रैल 2016 में दिल्ली के पीतमपुरा से एक फॉर्चयूनर गाड़ी छीनी।