फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, crime news, vetenaory surgen, jhajjhar/bahadurgrah

बंदूक दिखाकर दिनदहाड़े वेटरनरी सर्जन से लूटी कार

Fri, 08 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime news, vetenaory surgen, jhajjhar/bahadurgrah
अपराध - फोटो : desk

कुलासी मोड़ के पास वेटरनरी सर्जन से दिनदहाड़े गन दिखाकर युवक कार छीन ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों ने तुरत ही पुलिस को दी, पुलिस ने घेराबंदी भी की, लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए। हादसे के बाद से डॉक्टर व उसका सहयोगी वीएलडीए सहमे हुए हैं। दिल्ली के हिरण कूदना निवासी वेटरनरी सर्जन डॉ. विरेंद्र व वीएलडीए रण सिंह गांव कुलासी के पशु अस्पताल में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि वीरवार को दोनों करीब पौने दो बजे ड्यूटी से बहादुरगढ़ के पशु हास्पिटल में रिपोर्ट जमा करवाने के लिए आ रहे थे। जब वे कुलासी मोड़ के पास पहुंचे तो उनके आगे-आगे चल रही मारुति कार सवार युवकों ने उनकी रिट्ज कार के आगे अड़ा अचानक दी। डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके पहले कि हम कुछ समझ पाते कार से दो युवक नीचे उतरे जिनके हाथ में पिस्तौल थी। वे हमारी कार की तरफ चले तो हमने अपनी कार को तेज गति में बैक गियर लगाकर भागने का प्रयास किया। इसी बीच पीछे से एक बाइक सवार आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में रिट्ज कार सड़क के साथ संतर में जा फंसी। आरोपी युवकों ने उन्हें रुकने के लिए आवाज दी साथ में कहा कि यदि भागे तो गोली मार दी जाएगी। जिसके बाद वे अपनी जान बचाते हुए गांव की तरफ वापस भागने लगे। इसी बीच मारुति कार सवार युवकों ने संतर में फंसी उसकी रिट्ज कार को वहां से निकाल लिया और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। बाद में डाक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर की थी मारुति कार
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी बिना नंबर की कार में सवार होकर आए थे। बड़े सुनियोजित तरीके से उन्होंने मौका पाकर डॉक्टर की कार लूटी है। क्योंकि जिस समय यह वाक्या हुआ उस दौरान शिखर दोपहरी थी और सड़क पर आवागमन ज्यादा नहीं था। अंदेशा जताया गया है कि कार लूटकर वे लडरावण की तरफ भाग निकले हैं।

 
छानबीन में जुटी पुलिस
पशु डॉक्टर से गन प्वाइंट पर कार छीनने की सूचना पर डीएसपी धीरज कुमार, थाना सदर कार्यवाहक प्रभारी अरविंद, सीआईए व एसओजी की टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकेबंदी भी की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। साथ में दिल्ली पुलिस से भी घटना को लेकर सूचनाएं सांझा की। डाक्टर की शिकायत पर थाना सदर में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साथ में आरोपियों की पहचान व उनको पकड़ने के लिए टीमें भी जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed