फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana: Daughter accused father of tying her with iron Chain and beating her

Haryana: बेटी ने पिता पर लगाए लोहे की बेल से बांधने और पीटने के आरोप, पुलिस ने छुड़वाया

Thu, 02 May 2024 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 May 2024 11:52 PM IST
सार

मामला शहर थाना क्षेत्र के जटवाड़ा मोहल्ला का है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Daughter accused father of tying her with iron Chain and beating her
Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली एक बेटी ने अपने पिता पर मारपीट करने के साथ-साथ लोहे की बेल से बांधने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और युवती को छुड़वाया गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शहर के जटवाड़ा मोहल्ला का है।

विज्ञापन


जटवाड़ा मोहल्ला की रहने वाली एक युवती ने पिता पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसे उसके पिता द्वारा एक सप्ताह से लोहे की बेल से बांध कर रखा गया था। साथ ही मारपीट भी की गई। कील वाले डंडे से पीटा गया। मारपीट के निशान शरीर पर है। युवती का कहना है कि उसे परिजनों द्वारा पागल कहा गया।
विज्ञापन


साथ ही ब्लेड से काटने की धमकी दी गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से बातचीत की। अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस पहुंची तो युवती लोहे की बेल द्वारा बंधक अवस्था में पाई गई। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटवाड़ा मोहल्ला में एक युवती को लोहे की बेल से बांधने और मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे छुड़वाया गया। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -हरीश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed