{"_id":"8a7ca67aae83a7df4a06b53acd308c0b","slug":"gangrape-accused-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चढे़ पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चढे़ पुलिस के हत्थे
झज्जर ब्युरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। अपने साथी के साथ घर लौट रही एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए
विज्ञापन
जाने के मामले में पुलिस ने गांव दुजाना के दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार
किया है। अन्य आरोपी भी इसी गांव के हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास
कर रही है। जो आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं, उनके नाम कंवल
सिंह व पवन हैं।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र की ही एक युवती ने बीती देर शाम दुजाना पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि वह बहादुरगढ़ की किसी फैक्ट्री में काम करती है। शुक्रवार को वह गांगटान निवासी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आ रही थी तो बीच रास्ते वह कुछ समय के लिए खेतों में रुके थे।
इसी दौरान वहीं पर खेतों में काम कर रहे कई युवक वहां पर आ गए। उन्होंने पहले तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की और बाद में सभी ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने एक आरोपी की पहचान गांव दुजाना निवासी पवन के रूप में की थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में पहले तो पीड़िता का मेडिकल कराया और बाद में पुलिस ने गांव दुजाना में दबिश देकर वहां से आरोपी कंवल सिंह व पवन को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अन्य चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।