फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former MLA Nafe Singh Rathi got anticipatory bail in Jagdish Nambardar suicide case

Jhajjar: जगदीश नंबरदार के आत्महत्या केस में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को मिली अग्रिम जमानत

Tue, 24 Jan 2023 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 09:19 PM IST
सार

पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नफे सिंह राठी पर आरोप है। इस केस में नामजद छह लोगों में से एक अन्य आरोपी अजय उर्फ सोनू को भी जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Former MLA Nafe Singh Rathi got anticipatory bail in Jagdish Nambardar suicide case
नफे सिंह राठी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ जिले में पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे जगदीश नंबरदार के आत्महत्या केस में नामजद इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को जिला न्यायालय से मंगलवार को अग्रिम जमानत मिल गई। इस केस में नामजद छह लोगों में से एक अन्य आरोपी अजय उर्फ सोनू को भी जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


जगदीश नंबरदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज होने के बाद से ही नफे सिंह राठी भूमिगत थे। पुलिस उनको तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी वारंट के अलावा पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। राठी ने जिला कोर्ट झज्जर में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी। याचिका पर अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए नफे सिंह व सोनू को अग्रिम जमानत की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


मंगलवार को जमानत मिलने के बाद नफे सिंह राठी ने कहा कि मुझे न्यायालय से न्याय की पूरी उम्मीद थी और मिला। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चक्रव्यूह में अनेक लोग शामिल हैं। बता दें कि नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान जगदीश नंबरदार ने 12 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तीन हफ्ते पहले उन्होंने अपनी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर छह लोगों पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे। जगदीश नंबरदार की मौत के बाद उनके बेटे गौरव राठी ने उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।


तब शहर थाना पुलिस ने नफे सिंह राठी, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी महेंद्र राठी, हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर अश्विनी, पूर्व पार्षद रेखा के पति अजय उर्फ सोनू व पटवारी श्याम सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इन आरोपों के आधार पर पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है। मामले की जांच एएसपी अमित यशवर्धन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed