फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fight between prisoners in Dulina Jail in Jhajjar

झज्जर: दुलीना जेल में बंदियों के बीच हुआ झगड़ा, एक घायल, सोनीपत के कृष्ण गाठा गैंग के बताए जा रहे तीन आरोपी

Thu, 26 May 2022 01:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 01:33 AM IST
सार

चम्मच व प्लेट काट कर बनाए गए नुकीले हथियारों से हमला किया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fight between prisoners in Dulina Jail in Jhajjar
घायल बंदी को रोहतक पीजीआई लेकर जाती जेल पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत से आठ दिन पूर्व झज्जर जिला कारागार दुलीना में आए एक बंदी पर कृष्ण गाठा गैंग के तीन बंदियों ने चम्मच व प्लेट काट कर बनाए गए नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। जिससे एक बंदी घायल हो गया। घायल अवस्था में जेल प्रबंधन की ओर से एंबुलेंस की सहायता से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला जेल के उपाधीक्षक की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि जिला कारागार में सोनीपत जिले के झगड़े आदि के विभिन्न मामलों में बंद बंदियों केे बीच किसी बात को लेकर बुधवार की शाम को झगड़ा हो गया। जिससे एक बंदी सोनीपत के बुसाना गांव निवासी नरेश पुत्र महाबीर घायल हो गया है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार दुलीना जेल में बंद कृष्ण गाठा गैैंग का शराब के ठेकों के मामले में किसी विवाद में बंद सोनीपत के गोहाना के सुमित, व सन्नी, गढ़ी सांपला के राहुल व बुसाना निवासी नरेश के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में नरेश को चोटें आई हैं। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई हे। दुलीना पुलिस चौकी की टीम रोहतक पीजीआई के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मई को सोनीपत से नरेश को भेजा गया था
सोनीपत से किसी मामले में अदालत ने आरोपी बुसाना गांव निवासी नरेश को 18 मई को झज्जर जेल में भेजा था। सात दिन बाद ही कृष्ण गाठा गैंग के सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हालांकि फिलहाल किस बात के लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ है इस बात का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। घायल नरेश के बयान दर्ज होने के बाद ही झगड़े के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।

एक माह पहले भी दो गैंग के बंदियों के बीच हुआ था झगड़ा
26 अप्रैल को जिला कारागार में अनिल गंजा व शेखर गैंग के सदस्यों के बीच खाना खाकर सफाई न करने के मामले को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों गुटों के तीन-तीन सदस्य घायल हो गए थे। जिस स्थान पर अनिल गंजा गैंग के सदस्य रहते थे। वहां पर शेखर गैंग के सदस्यों ने बैठकर खाना खाया था और उन्होंने खाना खाने के बाद वहां पर सफाई नहीं की तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जेल में चम्मच व प्लेट आदि काटकर बनाए गए हथियारों से दोनों पक्षों ने आपस में हमला कर दिया। जिसमें लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में जेल में बंद शेखर बुपनिया गैंग के अजीत बादली, अश्वनी निवासी अगवानपुर जिला सोनीपत, प्रीतम निवासी लांबा कोलावास चरखी दादरी घायल हो गए। जबकि अनिल गंजा गैंग के नीरज निवासी टांडा हेड़ी, विनोद निवासी गोच्छी जिला झज्जर, वीरेंद्र निवासी कबीर बस्ती चरखी दादरी घायल हो गए थे।

जेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में बार बार हो रहे आपसी विवाद जेल प्रबंधन की ओर से किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। एक माह में बंदियों के बीच यह दूसरी बार बड़ा झगड़ा हुआ है। जबकि जेल में ही बंदियों की ओर से नुकीले हथियार तैयार किए जा रहे हैं। 
 

कृष्ण गाठा गैंग के तीन सदस्यों ने नरेश पर नुकीले हथियार से हमला किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। - सुरेंद्र दलाल, एसपी जेल, झज्जर।

 

मामले को लेकर उप पुलिस अधीक्षक की शिकायत आई है। जिसके आधार पर तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, दुलीना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed