फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   destruction, destruction in toll, destruction in Deghal toll, Deghal toll Jhajjar, jhajjar

नकाबपोश बाइक सवारों ने डीघल टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़

Sat, 07 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 07 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
destruction, destruction in toll, destruction in Deghal toll, Deghal toll Jhajjar, jhajjar
टोल प्लाजा - फोटो : demo

 झज्जर-रोहतक नेशनल हाइवे डीघल स्थित टोल पर प्लाजा पर शुक्रवार देर शाम को लाठी-डंडो व हथियारों से लैस नकाबपोश युवकों ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की और टोल पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। जिसमें करीब आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में सारे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बेरी पुलिस व डीघल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी डीघल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलाें को पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम को करीब 7 बजकर 15 मिनट पर डीघल टोल पर झज्जर व रोहतक की तरफ से करीब 10-15 नकाबपोश युवक बाइकों पर हथियार व लाठी-डंडों से लैस टोल पर पहुंचे और टोल की लाइनों व ऑफिस में रखे सिस्टमों के साथ तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की जिसमें आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए।

विज्ञापन


ये कर्मचारी हुए घायल 
टोल प्लाजा पर हुई तोड़फोड़ में टोल पर मौजूद कर्मचारियों में से विकास, पुष्पेंद्र, रणबीर, ओमप्रकाश, नवीन, प्रदीप टोल अधिकारियों की माने तो बदमाशों ने टोल प्लाजा पर करीब दो से तीन मिनट तक तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि टोल पर हुई तोड़फोड़ में विकास को सिर में चोटेेेें आई हैं जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर टोल प्लाजा अधिकारी ने बताया ने की शुक्रवार देर शाम को झज्जर व रोहतक की तरफ से बाइकों पर सवार नकाबपोश युवक आए और उन्होंने लाइनों व ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसमें आधा दर्जन कर्मचारियों को चोटें आई है। सारे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देेे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीघल टोल प्लाजा पर बाइक सवार बदमाशों ने तोड़फोड़ करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना भी किया गया और टोल अधिकारियों की शिकायत पर करीब 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed