फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi-Haryana Police raids at the house of Rohit henchman of gangster Nandu

Haryana: गैंगस्टर नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर दिल्ली-हरियाणा पुलिस की दबिश, भाई मोहित हथियार के साथ काबू

Wed, 03 May 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 09:09 PM IST
सार

रोहित के भाई मोहित 315 बोर लोडेड कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। रोहित फरार हो गया। विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर नंदू से छारा निवासी रोहित का संपर्क है।

विज्ञापन
Delhi-Haryana Police raids at the house of Rohit henchman of gangster   Nandu
छारा में रोहित बदमाश के घर पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर बुधवार सुबह दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप में दबिश दी। पुलिस ने रोहित के भाई मोहित को 315 बोर के लोडेड कट्टा और दो कारतूस के साथ काबू किया है, जबकि रोहित हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने बहादुरगढ़ के छारा गांव में गैंगस्टर नंदू के गुर्गे रोहित के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख रोहित का भाई मोहित भागने लगा लेकिन उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 315 बोर का एक लोडेड कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। हालांकि रोहित पुलिस के हाथ नहीं लगा। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि द्वारका की स्पेशल टास्क फोर्स और हरियाणा पुलिस ने छारा गांव में दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जनवरी को छारा गांव के रोहित ने कुख्यात गैंगस्टर नंदू के कहने पर दिल्ली के मटियाला गांव में सुरेंद्र की हत्या की थी। सुरेंद्र गैंगस्टर मंजीत महाल का रिश्तेदार था। वह दिल्ली से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका था। गैंगवार के चलते ही सुरेंद्र की हत्या की गई थी।

रोहित इस मामले में मुख्यारोपी है, जबकि उसके भाई सोहित को इसी मामले में 120-बी के तहत आरोपी बनाया गया था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब रोहित के भाई मोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू
गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है। वह दिल्ली और हरियाणा में अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय है। गैंगस्टर नंदू और रोहित की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों को एक साथ गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और गैंगस्टर नंदू के कहने पर रोहित वारदातों को अंजाम देता रहा। उस पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या समेत आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल गैंगस्टर नंदू यूरोपियन देशों में रहकर गैंग चला रहा है और जेल में भी वह अन्य गैंगस्टरों को सुविधाएं उपलब्ध करवाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed