फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body thrown near Jhajjar after killing Delhi youth

Haryana: दिल्ली के युवक की हत्या कर झज्जर के पास फेंका शव, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Mon, 19 Sep 2022 12:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ है। दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 72 घंटे के बाद मृतक युवक की पहचान हुई है। मृतक दिल्ली के कैर गांव से गुरुवार की रात से लापता था।

विज्ञापन
Dead body thrown near Jhajjar after killing Delhi youth
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में सुर्खपुर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में मिले युवक के शव की पहचान रविवार को हो गई है। मृतक की शिनाख्त दिल्ली के कैर गांव निवासी मयंक 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने कैर गांव के 2 युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से खुलासा हुआ है कि मंयक को दो युवक गाड़ी में ले जा रहे हैं। जिसके आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया था। मृतक मयंक के पिता जगदेव ने बताया है कि दो दिन से उनका बेटा घर से लापता था।
विज्ञापन


उन्होंने अपने स्तर पर बेटे को ढूंढने का काफी प्रयास किया। मगर उसका कोई अता-पता नहीं चला। रविवार को उन्होंने झज्जर सिविल अस्पताल में आकर बेटे मयंक के शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता जगदेव ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि गांव के दो युवक उसे गाड़ी में बैठा रहे हैं। जहां पर दोनों आरोपितों ने गाड़ी को धुलवाया, वहां पर भी खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लापरवाही: अस्पताल में शवों की अदला-बदली, जींद के बुजुर्ग का राजस्थान में अंतिम संस्कार, अपने करते रहे इंतजार

पिता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पहले मयंक की हत्या की। बाद में उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए झज्जर के गांव सुर्खपुर की सड़क के किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मयंक के पिता जगदेव के बयान के आधार पर गांव के ही विनय और विनायक पर हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस हत्या में अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी जुटा रही है।


मयंक के पास था आई-फोन, एटीएम कार्ड
मृतक मंयक चार बहनों का इकलौता भाई था। मंयक के पिता ने बताया कि उसकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि मंयक व एक बेटी अभी अविवाहित हैं। मंयक अनुबंध पर डीटीसी में तीन माह पहले तक नौकरी करता था। फिलहाल मंयक बेरोजगार था। मंयक के पिता के अनुसार मंयक की जेब में करीब पंद्रह हजार रुपये व एक एपल का आई-फोन था। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के साथ एटीएम कार्ड भी था। उसके बैंक खाते में करीब पचास हजार रुपये की राशि थी। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों ने एटीएम कार्ड से पैसे निकाले हैं। वह सोमवार को इस बारे में बैंक जाकर जानकारी लेंगे।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। - विजय कुमार, थाना निरीक्षक दुजाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed