फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead Body Found in Field at Jhajjar

झज्जर: दुबलधन में अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव

Tue, 03 May 2022 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 May 2022 02:42 PM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Dead Body Found in Field at Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर के बेरी में पलड़ा मार्ग पर खेतों में मकान बना कर रहने अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई । मृतक का चेहरा क्षतिग्रस्त था। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे और सुराग जुटाए।मृतक की पहचान दुबलधन गांव निवासी 50 वर्षीय संजय पुत्र कवल के रूप में हुई है। संजय खेतों में बने मकान में अपने घर में ही अकेला रहता था।

विज्ञापन


मंगलवार को उसका शव लहूलुहान हालत में घर में ही मिला।  संजय के शरीर पर चोट के काफी गहरे निशान थे। किसी ने उस पर लाठी और डंडों से वार किए हैं। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के भाई शमशेर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चेहरा भी क्षतिग्रस्त था।  संभवत: जानवरों ने नोचा हुआ था लेकिन सही पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने किया मौका मुआयना
सूचना मिलने के बाद बेरी डीएसपी नरेश व बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए संजय के शव को पीजीआई रेफर कर दिया है।

कई वर्ष पहले पत्नी हो चुका है देहांत 
संजय की पत्नी का कई वर्षों पहले देहांत हो चुका है। बेटी की शादीशुदा है, बेटा सांपला अखाड़े में कुश्ती की कोचिंग ले रहा है। इस लिए संजय अपने मकान में अकेला ही रहता था।  

 

व्यक्ति के शरीर पर लाठी-डंडों के निशान हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात लोगों के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का चिकित्सकों के बोर्ड से रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया कर शव परिजनों को सौंप दिया है।  - जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed