फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   crime news in Jhajjar

साढ़े 24 किलो चरस सहित युवक गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 17 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime news in Jhajjar

तस्करी करके बिहार के रास्ते नेपाल बार्डर से भिवानी ले जाई जा रही

विज्ञापन
24 किलो 500 ग्राम चरस की खेप पुलिस ने पकड़ी है।

आरोपी अशोक निवासी रोआरी जिला पश्चिम चंपारन, बिहार को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। बरामद चरस की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है।

डीएसपी हंसराज ने बताया कि एसआईटी झज्जर की टीम एसआई वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में झज्जर बाईपास बेरी रोड के पास गश्त पर तैनात थी।

सूचना मिली कि बिहार निवासी अशोक नशीले पदार्थो की तस्करी का धंधा करता है। वह बिहार नेपाल बार्डर से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर अपने एक साथी गांव बामला जिला भिवानी निवासी को सप्लाई करने जा रहा है।

पुलिस ने सूचना के बाद नाकाबंदी कर दी। आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी शुरू की गई। कुछ समय बाद झज्जर शहर की तरफ से एक व्यक्ति एक बैग लिए हुए वहां पहुंचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक निवासी रोआरी जिला पश्चिम चंपारन बिहार बताया।

कुछ देर बाद डीएसपी राजीव मौका पर पहुंचे। नियमानुसार व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो कब्जे से 24 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। उसे चरस सहित गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed