फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bribe, arrest, police officer, 6 thousand, Bahadurgarh

छह हजार रुपये की रिश्वत लेते थानेदार गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bribe, arrest, police officer, 6 thousand, Bahadurgarh
- फोटो : अमर उजाला

बादली पुलिस चौकी के एक थानेदार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने गिरफ्तार किया है। वह पीसीआर वैन का इंचार्ज था। शिकायतकर्ता पालम विहार का रहने वाला है। आरोप है कि उक्त थानेदार ने यह रिश्वत अपने क्षेत्र से ईंटों के ट्रक को बिना रोक-टोक निकलने की एवज में ली थी।

विज्ञापन


एसपी जशनदीप सिंह ने बताया कि पालम विहार के रहने वाले रामकुमार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की थी। रामकुमार ने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि वह बागपत से गुरुग्राम में ईंटों की सप्लाई करता है। उसके ईंटों से भरे ट्रक बागपत से बादली होते हुए गुरुग्राम जाते हैं, लेकिन पीसीआर वैन में तैनात बादली चौकी का थानेदार सत्यवान उसके ट्रक को बिना रोक-टोक जाने देने के लिए मंथली मांग रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने डीएसपी राजीव को शिकायतकर्ता के साथ रेड पर भेजा। 1200 रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से रिश्वत बादली बाईपास के पास गुरुग्राम रोड पर स्थित एक ढाबे पर देनी तय हुई। शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपी को छह हजार रुपये दिए तो उसी समय डीएसपी ने आरोपी सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से मंथली की छह हजार की राशि भी बरामद कर ली गई। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के पांच ट्रक चलते हैं और आरोपी ने प्रति ट्रक 1200 रुपये की मंथली मांगी थी, जो आरोपी से बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, आरोपी थानेदार ने अपने खिलाफ लगे आरोप गलत बताए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नाजायज फंसाया गया है।

ड्यूटी में लापरवाही, दो पुलिसकर्मी निलंबित
बहादुरगढ़। पुलिस चौकी आसौदा के क्षेत्र में तैनात दो पुलिसकर्मियों को एसपी जशनदीप सिंह ने वीरवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीसीआर नंबर 15 के इन दोनों पुलिस कर्मचारियों ईएएसआई मुकेश कुमार और सिपाही नवीन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही और गफलत करने के मामले में तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


दोनों पर लगे आरोपों की विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं। एसपी का कहना है कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई पुलिस कर्मचारी किसी भी स्तर के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा या ड्यूटी में जानबूझकर लापरवाही करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में शामिल पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed