फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Dead body of four-year-old missing girl found in bushes, fear of murder after rape

बहादुरगढ़: अपहृत बच्ची का झाड़ियों मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, टाॅफी दिलाने के बहाने ले गया था

Sun, 01 Jan 2023 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 08:52 PM IST
सार

झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में अपहृत बच्ची का शव मिला है। बच्ची शनिवार रात से लापता थी। पड़ोसी ही बच्ची का हत्यारा निकला। पुलिस का दावा है कि जुर्म कुबूल लिया है। बच्ची से दुराचार की आशंका भी है। पोस्टमार्टम से पुष्टि होगी।

विज्ञापन
Bahadurgarh: Dead body of four-year-old missing girl found in bushes, fear of murder after rape
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नए साल पर बहादुरगढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की एक कॉलोनी सेे शनिवार से अपहृत पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव सांखोल की पंचायती भूमि में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया है।  आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


मूल रुप से उत्तर प्रदेश मूल का एक परिवार शहर की एक कॉलोनी में रहता है। परिवार की पांच वर्षीय बच्ची शनिवार को घर के नजदीक खेल रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार को भी दिनभर पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बाद में थाना शहर में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय गांव सांखोल में अनुसूचित बस्ती के नजदीक झाड़ियों में बच्ची का शव पाया गया। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में था। एएसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी पवन कुमार, सिटी एसएचओ, सेक्टर-6 एसएचओ आदि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल टीम ने भी वारदात स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। लोगों से पूछताछ की। शिनाख्त होने के बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ अपहरण, पोक्सो एक्ट तथा हत्या की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है।

टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टॉफी दिलाने के बहाने रमाकांत बच्ची को अपने साथ लेकर निकला। बस अड्डे के पास से ऑटो में बच्ची को साथ बैठाकर सांखोल तक गया। ऑटो से उतरकर बच्ची को झाड़ियों में ले गया। संभावना है कि वहां रेप की कोशिश की तो बच्ची ने शोर मचाया। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद वहां से निकल गया। बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी। आरोपी तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली गई।

शव पर राहगीर महिला की नजर
रविवार को झाड़ियों के पास से गुजर रही एक महिला की नजर शव पर नजर पड़ी तो मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से भी बच्ची की शिनाख्त कराई। उधर पकड़ा गया आरोपी रमाकांत शादी शुदा है। इसका परिवार गांव में ही रहता है। पकड़ा गया आरोपी पड़ोसी रमाकांत ही निकला। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी पर गुरुग्राम में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।  


शहर की एक कॉलोनी से पांच वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। इस संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। रात भर सर्च अभियान चला। कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे काबू किया गया है। आरोपी ने वारदात कुबूल की है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। -अमित यशवर्धन, एएसपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed