{"_id":"5c86b0cebdec221446317b81","slug":"91552330958-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में डाला गया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में डाला गया था शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिगोवा गांव के समीप नहर में दो दिन पहले मिले अधेड़ के शव के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के बाद शव पानी में फेंकने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दादरी जिला पुलिस ने शिनाख्त के लिए अन्य जिलों की पुलिस के बाद पास भी मृतक का फोटो भेज दिया है।
ज्ञात रहे कि गत नौ मार्च को इमलोटा पुलिस चौकी ने बिगोवा नहर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस को दी सूचना में सिंचाई विभाग के बेलदार नरेंद्र के मुताबिक नौ मार्च लोहारू फीडर में बाकरा हेड की तरफ से एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। रविवार को इमलोटा चौकी पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया तो हत्या की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बताया कि पहले हत्या की गई है और इसके बाद शव पानी में डाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह से सात मार्च के बीच मौत होने की बात भी सामने आई है। वहीं, मृतक के सिर में गहरी चोट है और उसकी एक कलाई व पसलियां भी टूटी हुई हैं। जांच अधिकारी एसआई भगत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर आठ गहरी चोटें मिली हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के लिए अन्य जिलों की पुलिस के संपर्क में भी है और मृतक की फोटो और अन्य पहचान प्रदेश के सभी थानों में भेजी गई है।
बाक्स: बेरी की तरफ से बहकर आया था शव
जांच अधिकारी एसआई भगत सिंह ने बताया कि बाकरा हेड के बाद नहर झज्जर जिले के विभिन्न गांवों से होकर बिगोवा आती है। यह लोहारू फीडर से जुड़ी है। बधवाना पंप हाउस के जरिये इसका पानी लोहारू की तरफ भेजा जाता है। झज्जर और रोहतक पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
बाक्स: काला लोवर और जैकेट पहने था मृतक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। वह स्पोर्ट टेक मार्का का काला लोवर और जैकेट पहने था। मृतक के शरीर पर हरे रंग की रेंगलर ब्रांड की शर्ट और सफेेद बनियान मिली है। उसके हाथ में काले रंग का प्लास्टिक का कड़ा और हरे रंग की अंडरवियर भी पुलिस को मिली है। मृतक का कद पांच फुट छह इंच है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर और शरीर पर गहरी चोटें बताई गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
भगत सिंह, एसआई, इमलोटा पुलिस चौकी