फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजकीय स्कूल से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज

राजकीय स्कूल से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज

Mon, 25 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूल से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। कस्बा के राजकीय स्कूल के पुराने भवन से अज्ञात ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह स्कूल स्टाफ को वारदात का पता चला और दोपहर को इसकी लिखित शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर देर रात ही केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। स्कूल डीडीओ की तरफ से दी गई शिकायत में चोरी हुए सामान का विवरण भी दिया गया है।

पुलिस शिकायत में भूगोल शिक्षक व स्कूल में डीडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया बौंदकलां राजकीय स्कूल के नए भवन में कक्षाएं कुछ समय पहले शुरू करवाई गई थी और पुरानी बिल्डिंग में अब कुछ सामान रखा था। सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार स्कूल छुट्टी से पहले वो वहां गए थे और सारा सामान सही सलामत रखा हुआ था। जब शनिवार को वो पुरानी बिल्डिंग की तरफ पहुंचे तो वहां से सामान चोरी मिला और जहां ये सामान रखा था उस हॉल का ताला टूटा मिला। जब उन्होंने स्टाफ को बुलाकर वहां रखे सामान की जांच की तो एक पानी की मोटर, जनरेटर की बैटरी सहित वहां रखा कबाड़ का सामान चोरी मिला। इसके तुरंत बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों और पुलिस को मामले की सूचना दी। फिर उन्होंने इस संबंध में बौंदकलां थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। इस पर कार्रवई करते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed