फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में तीन आरोपी काबू

ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में तीन आरोपी काबू

Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में तीन आरोपी काबू
बहादुरगढ़। ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा भी बरामद कर ली गई है। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को काबू करके ई-रिक्शा और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि थाने की एक टीम उप निरीक्षक राजबीर की अगुवाई में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक चोरी की गई ई-रिक्शा को बेचने के मकसद से नया गांव बाईपास चौक पर खड़े हैं। इस सूचना पर टीम तुरंत वहां पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने रिक्शा व मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। पूछताछ में इन्होंने अपने तीसरे साथी का भी खुलासा गया। जटवाड़ा निवासी उक्त तीसरे आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। इसके कब्जे से ई-रिक्शा व मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों की पहचान ब्रह्मप्रकाश निवास नयागांव, नीरज निवासी पालिका कॉलोनी व अरुण निवासी जटवाड़ा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed