फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ रही झज्जर की सीमाएं सील

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ रही झज्जर की सीमाएं सील

Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ रही झज्जर की सीमाएं सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सीबीआई कोर्ट ने सुनारियां जेल में सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई। जिसके चलते झज्जर की सीमाएं रोहतक से लगने के कारण झज्जर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा रोहतक और दिल्ली को लगने वाली सीमाओं को सील किया गया था। झज्जर से रोहतक को जाने वाले मुख्य हाईवे पर पुलिस के द्वारा डीघल गांव में स्थित टोल प्लाजा पर नाका लगाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने रोहतक को जाने वाले हर रास्ते पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे। कोर्ट द्वारा सजा का फैसला आने के कुछ क्षण पहले ही डीसी सोनल गोयल और एडिशनल एसपी हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

डीसी ने किया नाकों का निरीक्षण
डीसी सोनल गोयल ने अधिकारियों के साथ शहर के सिलानी गेट, यादव धर्मशाला, पुराना तहसील रोड, खेल स्टेडियम भगत सिंह चौक, कच्चा बेरी रोड, छारा चुंगी, दिल्ली गेट, अंबेडकर चौक, रोहतक तरफ जाने वाले सड़क मार्गो सहित दुजाना चौक पहुंचकर नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गाड़ियों की बारीकी से जांच-पड़ताल करने के बाद ही आगे जाने दें। नाकों से गुजर रहे वाहनों में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या वस्तु मिलने पर तुरंत कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं। दुजाना चौक पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रभारी ने जिलाधीश को बताया कि वाहनों की शत-प्रतिशत चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन


आज से खुलेंगे स्कूल-कालेेज
डेरा प्रमुख के फैसले को लेकर 25 अगस्त से बंद चले आ रहे स्कूल-कॉलेज समेत तमाम शिक्षण संस्थान 29 अगस्त से खुलेंगे। डीसी सोनल गोयल ने कहा कि जिला में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनी हुई है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को मंगलवार से खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों को नाके पर उपलब्ध कराया खाना
पुलिस अधिकारियों ने नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए जलपान का उचित प्रबंध करने तथा खाना मौका पर ही पहुंचाने के निर्देश किए।

संगठनों से की सामाजिक सौहार्द की अपील
जिलाधीश ने समाज के प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोगों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से आहवान किया वे जिले में सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। अतिरिक्त पुलिस अधीधक हिमांशु गर्ग ने इस दौरान कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग व सतर्क है। किसी भी अप्रिय घटना के आरोपी को पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।



बेरी में एसडीएम ने दौरा कर जांच सुरक्षा के इंतजाम
बेरी।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के उपरांत बेरी और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम कड़े करते हुए प्रशासन की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई। उपमंडल अधिकारी (ना.) संजय राय ने रोहतक जाने वाले मार्ग का सोमवार की सांय दौरा किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उपमण्डल अधिकारी ने कोर्ट का फैसला आते ही क्षेत्र में रोहतक की ओर जाने वाले मार्गों पर लगाए नाकों की स्थिति की जानकारी ली। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपने-अपने स्थानों पर मौजूद रहने और रोहतक की ओर से जाने वाले सभी वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बेरी-कलानौर रोड पर दूबलधन मोड़ तथा रोहतक रोड वाया कबूलपुर पर बिसान मोड़ पर लगाए गए पुलिस नाके का दौरा किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस नाके से होकर गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी वाहनों को पूरी जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। इस दौरान चौकी प्रभारी सुंदरपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ झज्जर की सीमाएं रही सील
- फैसला आते ही प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed