फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाइट डोमिनेशन में चार हत्यारोपी गिरफ्तार

नाइट डोमिनेशन में चार हत्यारोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में चार हत्यारोपी गिरफ्तार
झज्जर। चुनावी माहौल में पुलिस ने कानून व्यवस्था को चौकस बनाए रखने के मकसद से विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान 2875 वाहनों की जांच की गई और हत्या, सट्टा खाईवाली, सड़क नियमों की उल्लंघन, अवैध शराब बिक्री सहित विभिन्न मामलों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान झज्जर पुलिस थाना टीम ने गत 23 अप्रैल को गांव खुंगाई में हुई युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव खुंगाई निवासी जगबीर, गंगाराम, गयासीराम, प्रदीप उर्फ बिट्टू शामिल हैं। वहीं जुआरियों व सट्टा खाईवाली करने वालों से नकदी बरामद की गई वहीं अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ 11 लोग पकड़े गए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए लोगों से 291 बोतल देसी, 336 बोतल अंग्रेजी शराब सहित 627 बोतल शराब बरामद की गई है। जिले में अलग-अलग जगहों पर 2875 वाहनों की जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर जहां 85 वाहनों के चालान किए गए, वहीं दो वाहनों को इंपाउंड किया गया है। अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न मामलों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


छीनाझपटी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ सीआईए यूनिट दो की टीम ने भी नाइट डोमिनेशन अभियान में उस समय सफलता मिली जब दो वांछित छीनाझपटी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस के हत्थे चढ़े छीनाझपटी के आरोपी दीपक पुत्र राकेश व अविनाश पुत्र श्रीभगवान निवासी नरेला दिल्ली को बहादुरगढ़ क्षेत्र से काबू किया गया। जिन पर छीनाझपटी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


अवैध शराब के साथ 11 आरोपी काबू
पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा 11 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से 627 बोतल शराब भी बरामद की गई है और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपियों से 336 बोतल अंग्रेजी शराब व 291 बोतल देशी शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआ खेलने के तीन आरोपी गिरफ्तार
झज्जर सदर थाना पुलिस की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 4080 रुपये बरामद किए गए हैं। जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हरपाल व सज्जन निवासी भदानी, सुरेंद्र खेड़ीआसरा शामिल हैं। वहीं झज्जर सीआईए की टीम ने सट्टा खाईवाली करते भट्टी गेट झज्जर क्षेत्र से संजय पुत्र ताराचंद को काबू किया और उसके कब्जे से 1750 रुपये बरामद किए गए। बहादुरगढ़ शहर थाना की टीम द्वारा भी सट्टा खाईवाली करते सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी बसंत विहार बहादुरगढ़ को काबू किया गया। उसके कब्जे से 1160 रुपये सट्टा राशि बरामद की गई। पुलिस ने बहादुरगढ़ में सड़क पर बाधा उत्पन्न कर हंगामा करते दीपक पुत्र ईश्वर, संदीप पुत्र सुरेंद्र तथा अनुराग पुत्र जगदीश निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर बिजेंद्र पुत्र सीताराम को बेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed