फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   प्रॉपर्टी के विवाद में सौतले भाई को गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी के विवाद में सौतले भाई को गोली मारकर हत्या

Mon, 29 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी के विवाद में सौतले भाई को गोली मारकर हत्या
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात प्रॉपर्टी के विवाद में सौतेले भाई की भाई ने ही गोली मार दी थी। रविवार सुबह युवक ने इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभावित जगह पर दबिश दे रही है। परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी का विवाद था। जानकारी के मुताबिक, लाइनपार के सूरत नगर की गली नंबर पांच निवासी कृष्ण ने दो शादी की हैं। दोनों पत्नियों से एक-एक बेटा है। बड़े का नाम रविन व छोटे का नाम सचिन उर्फ रोहतास है। शनिवार देर रात दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर नोकझोक होने के बाद हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते रविन कहीं से अवैध हथियार लेकर आ गया और रोहतास के कंधे में सटाकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से परिवार व आसपास के लोग आ गए। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकला। खून से लथपथ रोहतास को परिवार वाले ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल ले गए। आनन-फानन में डॉक्टरों ने गोली बाहर निकाली। लेकिन रविवार अलसुबह रोहतास उर्फ सचिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी की तलाश में पुलिस व सीआईए की टीम लगी हुई।
विज्ञापन


मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा दिया गया है। संभावित जगह पुलिस और सीआईए की टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed