{"_id":"5c86c9adbdec22140b2090b1","slug":"81552337325-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक, पता लगा तो उतर पुस्तिका छोड़ कर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक, पता लगा तो उतर पुस्तिका छोड़ कर भागा
विज्ञापन
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था युवक, पता लगा तो उत्तर पुस्तिका छोड़ कर भागा
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जा रही दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा के दौरान 18 नकलची पकड़े गए हैं। सभी नकलचियों के यूएमसी बनाए गए हैं। चार परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व अंदरूनी हस्तक्षेप मिलने के कारण बोर्ड को भी रिपोर्ट भेजी गई है। दुल्हेड़ा, बेरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अलावा गांगटान स्कूल के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप जारी रहा है। जिला में दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा के दौरान सोमवार को 18 नकलची पकड़े गए हैं। वहीं दुल्हेडा स्कूल के परीक्षा केंद्र से एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया तो वह उत्तर पुस्तिका छोड़ कर भाग गया। जबकि आसौदा स्कूल में एक महिला सुपरवाइजर को भी रिलीव कर दिया गया है।
जिले में दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा 64 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है। दोपहर को 12:30 से शाम 3:30 बजे तक परीक्षाओं को आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से एक दिन दसवीं और एक दिन बारहवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। शिक्षा नकल रहित परीक्षाओं के लिए झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ के प्रश्नपत्र उड़न दस्ते, डीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इनके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के उडन दस्ते अलग हैं। सभी उडनदस्ते परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर। सोमवार को भी जिला के उड़न दस्तों के अलावा बोर्ड के चेयरमैन ने भी परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण किया है।
-18 परीक्षार्थियों के बनाए यूएमसी
हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान विभिन्न उडन दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और 18 नकलचियों के यूएमसी बनाए हैं। इनमें 8 नकलची बहादुरगढ़ के उपमंडल उड़न दस्ते ने पकड़े हैं। आसोदा स्कूल के परीक्षा केंद्र से सुनीता नाम की सुपरवाइजर को उड़न दस्ते ने रिलीव करवा दिया है। जबकि दुल्हेडा के स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर चार नकलची पकड़ गए और यहां पर एक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा देते पकड़ा गया। लेकिन वह उत्तर पुस्तिका छोड़ कर भागने में कामयाब हो गया। वहीं भदनी में एक, झज्जर में एक चेयरमैन फ्लाइंग ने, एक एसडीएम फ्लाइंग सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18 नकलची पकड़े हैं।
विज्ञापन
वर्जन
झज्जर जिला के परीक्षा केद्रों पर दसवीं की हिंदी की परीक्षा के दौरान 18 नकलची पकड़े गए हैं। जबकि एक सुपरवाइजर को रिलीव किया गया है और एक युवक को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा तो वह परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका छोड़ कर फरार हो गया।
- ईश्वर सिंह नागर, प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।