फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संतुलन बिगडने से पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

संतुलन बिगडने से पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
संतुलन बिगडने से पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। दूबलधन-चिमनी मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत होर्ग और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दूबलधन निवासी नरेंद्र पुत्र धनपत, अनिल पुत्र रोशन लाल, चांद पुत्र रामनिवास बुधवार रात को कलानौर से वापस अपने घर दूबलधन लौट रहे थे, जब वह दूबलधन-चिमनी मार्ग पर पहुंचे तो बाइक का संतुुलन बिगड़ गया और पेड़ से जा टकराई। इसमें रेंद्र की मौके पर मौत हो गई और अनिल व चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है तीनों वेटर का काम करते है और बुधवार रात को कलानौर से काम निपटाकर अपने गांव दूबलधन आ रहे थे।


दूबलधन-चिमनी मार्ग पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा जाने की सूचना मिली थी। हादसे में गांव दूबलधन निवासी नरेंद्र की मौत हो गई ओर अनिल व चांद गंभीर रूप से घायल है। वीरवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई हैं
विज्ञापन

नरसिंह, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed