{"_id":"5c0ed331bdec2241aa7f321c","slug":"81544475441-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़। सीआईए ने कैंटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी विवेक ने बताया कि उनकी एक टीम रोहद-खरहर रोड़ पर गश्त पर थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि फरमाना निवासी सोनू और रोहित चोरी शुदा कैंटर बेचने की फिराक में हैं और वो अभी रोहद-खरहर मार्ग से गुजरेंगे। इस सूचना पर टीम तुरंत सक्रिय हुई। कुछ देर में कैंटर गाड़ी आई तो उसे रुकवाया गया। चालक से कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद शक के आधार पर पूछताछ की तो दोनों के नाम की पुष्टि सोनू और रोहित के तौर पर हुई। पूछताछ में बोले कि ये कैंटर उन्होंने गोहाना से चोरी किया था। 12 नवंबर को गोहाना थाने में चोरी का केस दर्ज हुआ था। सीआईए प्रभारी विवेक ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।