{"_id":"5b199c684f1c1bb26e8b6d71","slug":"81528405096-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार
बहादुरगढ़।
अपराध जांच शाखा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार समेत काबू किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपराध जांच शाखा बहादुरगढ़ के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सीआईए बहादुरगढ़ की एक टीम थाना सदर इलाके में गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम कुलासी मोड़ गांव कानोंदा के के नजदीक पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। युवक की पूछताछ में पहचान सागर निवासी कानोंदा के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
--------------