फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   7 बिजली चोर पकड़े, लगाया 5 लाख 24 हजार जुर्माना

7 बिजली चोर पकड़े, लगाया 5 लाख 24 हजार जुर्माना

Fri, 08 Jun 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
7 बिजली चोर पकड़े, लगाया 5 लाख 24 हजार जुर्माना
सात बिजली चोर पकड़े, लगाया पांच लाख 24 हजार जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा बढ़ा दिया है। एक तरफ जहां बिजली का घोर संकट चल रहा है तो दूसरी तरफ लाइनलॉस करके निगम को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए निगम की ओर से कड़ा रुख अख्तियार किया जा रहा है। विजिलेंस में तैनात पुलिसकर्मियों को साथ लेकर निगम के अधिकारी छापामारी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र के डिवीजन टू में निगम की टीम ने सात जगह बिजली चोरी के केस पकड़े। जिन पर लोड के हिसाब से पांच लाख 24 हजार का जुर्माना लगाया गया।

ऐसे में निगम की बिजली चोरी पकड़ने वाली टीमें लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ाधड़ छापामारी कर रही है। एक टीम में आठ से 10 कर्मचारी रहते हैं। जिनमें उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभिंयता, लाइनमैन और अन्य स्टाफ के अलावा पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। उपमंडल अभियंता सिटी टू उमेद शर्मा ने बताया कि शहर के दयानंद नगर, उत्तम कॉलोनी में टीम ने छापामारी की थी। दयानंद नगर में जहां दो जगह बिजली चोरी होती मिली तो वहीं उत्तम कालोनी में पांच जगह। कुल सात केस एक ही दिन में पकड़े। जिन पर निगम की ओर से लोड के हिसाब से पांच लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने को लेकर निरंतर छापामारी की जा रही है। दिन-रात अलग-अलग टीमें कार्रवाई में जुटी रहती है। जिस भी मकान, दुकान, प्रतिष्ठान और अन्य जगह पर चोरी होती मिलती है तो वहां पर तुरंत संबंधित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उपमंडल अभियंता ने बताया कि उनकी टीम के साथ विजिलेंस से भी पुलिसकर्मी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed