{"_id":"5b11ab084f1c1bac6e8b5b0e","slug":"81527884552-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश के तहत ट्राले में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साजिश के तहत ट्राले में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिश के तहत ट्राले में आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलिस द्वारा थाना साल्हावास के एरिया में एक ट्रॉला में जानबूझकर साजिश के तहत आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साल्हावास थाना एसएचओ सोमवीर सिंह ने बताया कि 29 मई 2018 को थाना साल्हावास पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बिठला और अंबोली के बीच सड़क पर एक ट्राला के नीचे मोटरसाइकिल घुसने से ट्राला व मोटरसाइकिल में आग लग गई है। आगजनी की सूचना पर तत्परता से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां फायर ब्रिगेड की मदद से ट्राला में लगी आग को बुझाया गया। मौका पर ट्राला के मालिक संजय निवासी गांव बिरधाना ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके ट्राला पर प्रदीप निवासी गांव बिरधाना बतौर चालक का काम कर रहा था। जो ट्राले में पॉपलैंड को नारनौल छोड़ने गया था और वापिस नहीं आया। उसे सूचना मिली थी कि उसका ट्राला अंबोली व बिठला के बीच जला हुआ खड़ा है। उसने अपने तौर पर पता किया तो मालूम हुआ कि मोटरसाइकिल के मालिक संजय पुत्र भगवान निवासी गांव फतेहपुरी व उसके ट्राला के चालक प्रदीप निवासी गांव बिरधाना ने षड्यंत्र रच कर कपड़े में पैट्रोल डालकर उसके ट्राले को जानबूझकर आग लगाई है। थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाने में तैनात मुख्य सिपाही जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी गांव बिरधाना तथा संजय निवासी गांव फतेहपुरी दोनों जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया।