फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संदिग्ध हालातों में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

संदिग्ध हालातों में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर गांव खेड़ी सनवाल के समीप संदिग्ध हालातों में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव खेड़ी सनवाल निवासी संजीव के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रेलवे एसआई बलवान सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी सनवाल के समीप करीब पांच बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से संजीव (28) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। इस दौरान मोके पर पहुंचे ग्रामीणों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed