{"_id":"59d298594f1c1bcf538b54e6","slug":"81506973785-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक पर किशोर ने लगाया कुकर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक पर किशोर ने लगाया कुकर्म का आरोप
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक पर किशोर ने लगाया कुकर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
ढाणी रोड के साथ लगते एक गांव निवासी किशोर ने पड़ोस में रहने वाले पूर्व सैनिक पर तीन माह से कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर ने रविवार को पुलिस को इस संबंध में शिकायत सौंपी है। शिकायत में किशोर ने बताया कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ कुकर्म किया है। पीड़ित ने बताया कि तीन माह से लगातार उसके साथ आरोपी जबरन कुकर्म कर रहा है। रविवार को भी आरोपी उसके साथ कुकर्म करने के लिए उसे अपने साथ ले जाना चाह रहा है था लेकिन उसने ऐसा करने मना कर दिया। तैश में आकर आरोपी ने उसे धक्का मार दिया और वह गिरकर घयल हो गया। उसने अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे साथ लेकर सदर थाना पहुंचे और पुलिस को इस संबंध में शिकायत सौंपी। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।