फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेट्रो ठगी मामला: पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच

मेट्रो ठगी मामला: पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच

Sat, 30 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो ठगी मामला: पुलिस ने दो के खिलाफ किया मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच
दो के खिलाफ मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच
विज्ञापन

चरखी दादरी।
मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 29 युवाओं के लाखों रुपये ठगे जाने के मसलेे में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच की जिम्मेदारी डीएसपी को सौंपी गई है। ज्ञात रहे इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई न होने पर युवाओं ने वीरवार को रोष स्वरूप सीटीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था।

सीएम के नाम ज्ञापन में पीड़ित पक्ष ने बताया था कि जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के माध्यम से 29 युवाओं से मेट्रो में नौकरी लगवाने का सौदा तय हुआ था। इसके तहत युवाओं की फर्जी परीक्षा करवाकर शीघ्र ज्वाइनिंग करने की बात कही गई थी लेकिन जब उन्होंने इस बारे में जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला। इन युवाओं ने पैसे वापिस दिलाए जाने व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में वीरवार को पीड़ित पक्ष से सत्यवान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है तथा इसकी जांच की जिम्मेदारी डीएसपी सुरेश कुमार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed