फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए साढ़े 58 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए साढ़े 58 हजार

Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए साढ़े 58 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। आए दिन इस तरह की वारदात हो रही हैं। हाल ही में एमआईई निवासी एक व्यक्ति के खाते से 58500 रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात-1
मूलत: जहानाबाद (बिहार) का निवासी अजित कुमार एमआईई स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। अज्ञात शख्स ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 58500 रुपये उड़ा लिए हैं। अजित का कहना है कि 17 जून का शाम करीब 7 बजे वह मामा चौक स्थित इंडियन बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकलवाने के लिए गया। उसने अपने खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि जिस वक्त वह रुपये निकाल रहा था, उस दौरान पीछे खड़े युवक ने उसका कोड देख लिया। रुपये निकालने के बाद जब वह पुन: कार्ड डालकर बेलेंस चेक कर रहा था, इसी दौरान उसका कार्ड बदल लिया गया। उस वक्त उसे कुछ पता नहीं चला, लेकिन जब दो दिन बाद वह रुपये निकालने के लिए गया तो कार्ड ने काम नहीं किया। इसके बाद वह बैंक में गया। वहां बैंक कर्मियों ने बताया कि फिलहाल जो कार्ड आपके पास है वो आपका नहीं है। बैंक कर्मी ने बैलेंस चेक करके बताया कि आपके खाते से काफी राशि निकाली जा चुकी है। इसके बाद उसे घटना का पता चला और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

वारदात-2
8 जून को टीकरी कलां का निवासी टिंकू इस गिरोह का शिकार हुआ था। टिंकू बहादुरगढ़ स्थित रिलेक्सो फुटवियर कंपनी में नौकरी करता है। वह 8 जून की शाम को टीकरी बॉर्डर के मामा चौक स्थित एचडीएफसी के एटीएम में रुपये निकलवाने आया था। वहां एटीएम बूथ में मौजूद कुछ युवकों ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। कुछ ही देर में उसके खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए गए। उसके बाद पीड़ित ने एमआईई पुलिस चौकी में शिकायत दी। मगर एटीएम बदलने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात-3
25 अप्रैल को मॉडल टाउन निवासी कृष्णलाल शिकार हुआ। कृष्णलाल की पत्नी शकुंतला का रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 25 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ रुपये निकलवाने के लिए एटीएम पर गए। उन्होंने कुल 1 हजार रुपये निकाले। रुपये निकालने के दौरान कुछ दिक्कत आई तो बूथ में मौजूद एक युवक से उन्होंने मदद मांगी। उन्हें यह मालूम नहीं था कि वह युवक उनका कार्ड बदल लेगा। इसके बाद 27 अप्रैल की सुबह उन्होंने अकाउंट चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।

वारदात-4
अग्रवाल कॉलोनी निवासी मुकेश जब 26 अप्रैल की शाम को रेलवे रोड स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में रुपये निकलाने के लिए गए तो एटीएम कक्ष में 4-5 युवक मौजूद थे। रुपये निकलाने के दौरान एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया। उस वक्त तो मुकेश कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन जब वह घर पर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर ट्रांजक्शन के मैसेज आए। उसके खाते से 24 हजार रुपये उड़ाए जा चुके थे। एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला जा चुका था।
वारदात-5
9 अप्रैल को टीकरी बॉर्डर निवासी राम बहादुर शातिर युवकों का शिकार बना। मूलत: मध्यप्रदेश का निवासी राम बहादुर के मोबाइल पर शाम सात बजे 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। कुल पांच बार ट्रांजक्शन हुई और उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। बैंक गया तो पता चला कि उसी के एटीएम कार्ड से कई अलग-अलग स्थानों से रुपये निकाले गए हैं। घर जाकर जांच की तो पता चला कि उसका कार्ड बदला जा चुका है। उसके कार्ड के बजाय किसी ज्योति यादव नाम का एटीएम है। बताते हैं कि उसके घर से ही कार्ड चोरी हुआ था।
वारदात-6
ऐसे ही गिरोह का शिकार श्रमिक जहीरुद्दीन हुआ। मूलत: बिहार निवासी मोहम्मद जहीरुद्दीन रोजगार के सिलसिले में यहां आया था। वह टीकरी कलां में रहता है। एक कंपनी के अधीन काम करने पर उसका व उसके अन्य छह साथियों का मेहनताना कंपनी ने उसके अकाउंट में डाल दिया था। खाते में कुल सवा लाख रुपये थे। 7 अप्रैल को मामा चौक पर उसने 20 हजार रुपये निकाले। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने धोखाधड़ी से उसका कार्ड बदल लिया। 8 व 9 अप्रैल के बीच उसके खाते से 1 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालात ये हो गए थे कि उसके पास गांव जाने के लिए किराये तक के भी रुपये नहीं थे।

श्रमिकों को बनाया जा रहा निशाना
ठगी की वारदात का शिकार हुए इन लोगों में अधिकांश लोग श्रमिक हैं। जिन्हें एटीएम संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं होती। शायद इसीलिए शातिर लोग श्रमिकों को निशाना बना रहे हैं। रुपये निकलने के बाद ये लोग अब बैंक व थाने के चक्कर लगा रहे हैं, मगर इन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल पा रही।


वर्जन
शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ मामले ट्रेस भी किए जा चुके हैं। जल्द ही इन तमाम मामलों को सुलझा लिया जाएगा। जागरुकता के जरिये इस तरह की वारदातों से बचा जा सकता है।
- प्रदीप कुमार, शहर थाना प्रभारी।


- नहीं थम रही एटीएम बदलकर रुपये निकालने की वारदात
- मदद के बहाने बदलते हैं कार्ड और निकाल लेते हैं रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed