फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गोबिंदुपरा संदीप हत्याकांड: शराब के नशे में कहासुनी होने पर भांजे ने ही की थी मामा की हत्या

गोबिंदुपरा संदीप हत्याकांड: शराब के नशे में कहासुनी होने पर भांजे ने ही की थी मामा की हत्या

Sat, 17 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोबिंदुपरा संदीप हत्याकांड: शराब के नशे में कहासुनी होने पर भांजे ने ही की थी मामा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दीपावली की रात गोबिंदपुरा गांव निवासी संदीप हत्याकांड की गुत्थी को बाढड़ा थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या मृतक के भांजे सुरपुरा निवासी सुनील ने ही की थी। बाढड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शराब के नशे में दोनों की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सुनील ने अपने मामा संदीप की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
गोबिंदुपरा निवासी संदीप (31) अपने भांजे सुनील (22) के साथ आठ नवंबर की रात को खाना खाकर अपने घर पर सो रहा था। सुबह उसका छोटा भाई रविंद्र जब घर पहुंचा तो उसे संदीप खून से लथपथ मिला। जब उसने अपने भांजे सुनील को तलाशा तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके तुरंत बाद रविंद्र ने अपने बड़े भाईयों और बाढड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद परिजनों सहित बाढड़ा थाना प्रभारी और डीएसपी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने जब घटनास्थल का जायजा लिया तो मृतक की चारपाई के नीचे से खून से सनी कस्सी बरामद हुई। वहीं, पुलिस को दीवार और अलमारी पर भी खून के छींटे मिले थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई रविंद्र ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने सुनील के मौके से गायब होने के चलते शक के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 15 नवंबर को पुलिस ने सुरपुरा कलां निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की बाइक लेकर हुआ था फरार, दिल्ली से बरामद हुए कपड़े
मृतक के भाई रविंद्र ने बताया था कि उसके भाई संदीप की बाइक भी घर से गायब है। पुलिस ने इस पहलू को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच की। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए सुनील से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हत्याकांड के समय उसने जो कपड़े पहने थे उन्हें दिल्ली में छुपाया हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर दिल्ली पहुंची और कपड़े बरामद कर लिए।

चिनाई कार्य में मदद कराने गोबिंदुपरा आया था आरोपी
पुलिस को दिए बयान में मृतक संदीप के भाई और आरोपी के मामा रविंद्र ने बताया था कि उसकी पत्नी उसकी बहन के पास सुरपुरा कलां गई हुई थी। उनके घर पर चिनाई कार्य चल रहा था और इसके चलते ही सुनील उनके पास गोबिंदुपरा गांव में आया हुआ था।


मृतक संदीप के भांजे सुनील ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया था और उसने वारदात कबूल कर ली है। शराब के नशे में इन दोनों की कहासुनी हो गई थी जिसके बाद सुनील ने हत्या को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। हमने आरोपी की निशानदेही पर उसके कपड़े दिल्ली में एक जगह से बरामद कर लिए हैं और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। - सूरजभान, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed