{"_id":"5bd36d86bdec22695176a45e","slug":"71540582790-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से असंतृष्ट मृतक के परिजन डीएसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कार्रवाई से असंतृष्ट मृतक के परिजन डीएसपी से मिले
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। भूमि विवाद में गांव जगरामबास में गोली का शिकार किसान सोमबीर की हत्या का मामला दर्ज नहीं करने पर मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने शुक्रवार को डीएसपी दिलीप सिंह से मुलाकात की। मृतका की पत्नी ने बताया कि पुलिस के कर्मचारियों की मौजूदगी में उसके पति की हत्या कर दी और अब मामला दर्ज करने में पुलिस आनाकानी कर रही है। डीएसपी को महिला ने कार्रवाई न होने पर चार नवंबर को सीएम मनोहर लाल से मिलने की चेतावनी भी दी है।
14 अक्तूबर को हुए हत्याकांड में कार्रवाई की मांग के लिए मृतक के परिजन कस्बे के जुई रोड स्थित डीएसपी से कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जमीनी विवाद में सोमवीर की सरेआम गोली चलाकर निर्मम हत्या कर दी लेकिन मामला दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने से पुलिस अपने हाथ पीछे खींच रही है। मृतक सोमवीर की पत्नी दर्शना ने बताया कि सोमवीर 14 अक्तूबर को अपने खेत में नरमा की चुगाई कर रहा था। उसी समय कमल सिंह व मदन के बीच
भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें बीच -बचाव कराने गए उसके पति सोमवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला ने बताया कि उसके ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है और पति की मौत के बाद वह और उसकी सास व दो छोटे बच्चे भय के साए में है। वहीं, महिला ने आरोपी लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस दौरान डीएसपी से आरोपियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। डीएसपी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंद्रो, कविता, देवेंद्र, ईश्वर, संदीप व राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
निष्पक्ष होगी मामले की जांच :डीएसपी
बाढड़ा डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को गांव जगरामबास में भूमि विवाद में दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी जिस पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।