{"_id":"5ba005b8867a557eb206250c","slug":"71537213880-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का रास्ता रोककर मारपीट करने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग का रास्ता रोककर मारपीट करने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सांजरवास निवासी एक बुजुर्ग ने पांच लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने हमलावरों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
गांव सांजरवास निवासी धन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 सितंबर की सुबह 5 बजे वह घुमने गया था। रानीला रोड नहर के पास पिकअप डाला में सवार पांच लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट पर उतर आए। इस दौरान उस पर डंडों से वार किए गए जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई। इसी दौरान उसका बेटा बीरबल मौके पर पहुंचा गया और उसने हमलावरों के चंगुल से उसे छुड़वाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपियों ने उस धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।