फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 31 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 31 हजार

Thu, 10 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले साढ़े 31 हजार
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम के भीतर कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के साढ़े 31 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार निवासी कृष्ण कुमार ने कहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उसका खाता है। इस खाते पर उसने एटीएम की सुविधा ले रखी है। गत 21 अप्रैल को वह रुपये निकालने के लिए रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में गया था। इस दौरान एटीएम में कुछ अन्य युवक भी खड़े थे। जब वह रुपये निकालने लगा तो इसी बीच एक युवक ने बातों में उलझा लिया और कार्ड बदल लिया। तब तक उसे इस बात का पता नहीं चला। अब जब बैंक में गया तो पता लगा कि खाते से साढ़े 31 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। एटीएम कार्ड दिखाया तो वह भी बदला हुआ था। मामले के जांच अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। एटीएम बूथ से सीसीटीवी की फुटेज ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed