{"_id":"5adb98ee4f1c1b5d098b5d16","slug":"71524340974-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर पीडीएम कॉलेज के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार पिता-पुत्र ट्राले की चपेट में आ गए। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: गांव मांडोठी का निवासी सोनू पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ के छोटूराम पार्क में रह रहा है। उसके पिता श्रीभगवान गांव मांडोठी में ही रहते हैं। शुक्रवार को सोनू गांव गया हुआ था। शाम को वह बाइक पर अपने पिता के साथ किसी काम के सिलसिले में बहादुरगढ़ आ रहा था। बाइक श्रीभगवान चला रहा था। जब वे पीडीएम कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो बहादुरगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्राले के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीक स्थित पीडीएम जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने श्रीभगवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, घायल सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उक्त ट्रॉला तेज गति में था। तब तक उसके पिता कुछ समझ पाते, बाइक की टक्कर हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सेक्टर-6 चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि घायल की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।