{"_id":"5ab2b9564f1c1bbf758b6b78","slug":"71521662294-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से की मारपीट, घायल ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति से की मारपीट, घायल ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी लगाया आरोप
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
चरखी दादरी।
गांव छिल्लर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर पर तीन नामजद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छिल्लर निवासी राजपाल ने बताया कि गत 19 मार्च की शाम गांव में ही उस पर तीन लोगों ने हमला बोल दिया। तीनों आरोपी उसके गांव के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीनों लोगों ने उस पर लाठी-डंडों, पंच व लात-घूंसों से हमला बोल दिया और उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश, संजय व अमित पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।