{"_id":"5ab022764f1c1ba6768b67ae","slug":"71521492598-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत मामले में एसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत मामले में एसपी से मिले
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए एसपी से मिले ग्रामीण
चरखी दादरी ।
गांव मकड़ानी में नौ मार्च को फंदे पर लटकने से हुई युवक की मौत के मामले में ग्रामीण और उनके परिजन सोमवार को एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । मृतक के परिजनों का गांव के ही युवक पर मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
ज्ञापन में मृतक के परिजनों ने एसपी को बताया कि युवक के साथ मारपीट कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। इस दौरान मृतक के पिता राजेश, रामअवतार, राजेंद्र, कृष्ण, सोरेन, ईश्वर, सोमबीर, रामधन, ओमप्रकाश, सत्यनारायण,पवन, लच्छू राम, जयभगवान, रोहताश व रामचंद्र मौजूद थे।