{"_id":"5a4682774f1c1b96698bbd3f","slug":"71514570359-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए टीम ने यूपी से पकड़े हथियार सप्लाई करने के दो आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए टीम ने यूपी से पकड़े हथियार सप्लाई करने के दो आरोपी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टीम ने यूपी से पकड़े हथियार सप्लाई करने के दो आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
तीन दिन पूर्व हुई गांव के अड्डे से अवैध हथियार व कारतूसों सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जिले से बाहर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान पूर्ण व संदीप के रूप में हुई है। इन दोनों ने ही करीब एक साल पूर्व अवैध हथियार व कारतूस जगरामबास निवासी धर्मबीर को सप्लाई किए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें भिवानी जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने इस उपलब्धि पर दादरी सीआईए टीम को बधाई दी है।
पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि दादरी सीआईए टीम बाढड़ा क्षेत्र में गत 26 दिसंबर को गश्त दौरान हुई गांव के अड्डे के समीप पहुंची तो वहां खड़े एक शख्स ने टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद शक होने पर टीम ने उक्त व्यक्ति का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से पांच कारतूस व मेड इन यूएस की 32 बोर की की पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ बाढड़ा पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान धर्मबीर ने बताया कि यह हथियार व कारतूस उसने 25 हजार में खरीदे थे और सहारनपुर के दो लोगों ने उसे ये हथियार सप्लाई किए थे। इसके तुरंत बाद सहारनपुर में दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने हथियार सप्लाई करने की बात कबूल कर ली। इनसे पांच हजार रुपये की रिकवरी होने पर पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
प्रदेश से बाहर जिला पुलिस की तीसरी बड़ी कामयाबी
हरियाणा पुलिस प्रदेश से बाहर गिरफ्तारी के लिए न जाने के दाग को धोने का प्रयास कर रही है। बीते चार माह की बात करें तो जिला पुलिस की अंतरराज्यीय दबिश में यह तीसरी कामयाबी है। इससे पहले सिटी थाना पुलिस ने शहर के मोबाइल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन चुराने के दो आरोपियों को भी उत्तर प्रदेश से काबू किया था। इससे पहले मादक पदार्थों की जिले में सप्लाई करने के एक आरोपी को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार कर दादरी लाई थी।
विज्ञापन
वर्जन
अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। तीन दिन पूर्व जगरामबास निवासी धर्मबीर को हुई अड्डे से पांच कारतूस व 32 बोर की पिस्तौल सहित सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर सहारनपुर में दबिश देकर दोनों हथियार सप्लायरों को हमारी टीम ने काबू कर लिया।
- हिमांशु गर्ग, एसपी