फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अबकी बार बिजली विभाग के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार

अबकी बार बिजली विभाग के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार

Mon, 18 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अबकी बार बिजली विभाग के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शातिरों ने धोखाधड़ी कर अबकी बार बिजली निगम के एक जेई के खाते से करीब 59 हजार रुपये निकाल लिए। जेई ने अब पैसों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जेई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

बिजली नगम में जेई के पद पर कार्यरत बुपनियां निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक में खाता है। गत 29 नवंबर को उसके बेटे संजीव ने शिव चौक स्थित एटीएम से 6 हजार रुपये निकलवाए थे। उस समय उसके खाते में कुल 27 हजार रुपये थे जिसमें 6 हजार रुपये उसके बेटे ने निकलवा लिए। इसके बाद 1 दिसंबर को उसके खाते में करीब 38 हजार रुपये वेतन के आए थे। आरोप है कि उसके खाते से पांच बार दस-दस हजार, एक बार आठ हजार व एक हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हुई। इसी तरह से उसके खाते से करीब 59 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसका पता उन्हें तब लगा जब उसके मोबाइल फोन पर कई मैसेज पैसे निकलने के आए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के जेई के खाते से उड़ाए 59 हजार रुपये
बुपनिया का रहने वाला है पीड़ित, आरोपी पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed