फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओला कैब छीनने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

ओला कैब छीनने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
ओला कैब छीनने वाले पुलिस पकड़ से बाहर
ओला कैब छीनने के आरोपियों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। रोहतक-दिल्ली रोड पर गत दो जनवरी की अल सुबह गन प्वाइंट पर ओला कैब छीनने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। छीनी गई ओला कैब का भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है। दरअसल, दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में दो युवकों ने दो दिसंबर की अल सुबह टीकरी बार्डर जाने के लिए ओला कैब किराये पर ली। टीकरी बार्डर रुकवाने के बजाय दोनों कैब को बहादुरगढ़ में पारले फैक्टरी तक ले गए। यहां चालक रोहित पर पिस्तौल तानकर उसे नीचे उतार दिया और रोहतक की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में सेक्टर छह थाना पुलिस में केस दर्ज हुआ, पुलिस ने तलाश शुरू भी की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। सेक्टर छह थाना प्रभारी रवि कु मार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कई टीमें जांच में लगी हैं, जल्द ही वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed