{"_id":"5c2fb5adbdec22570050944f","slug":"61546630573-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को मिली अवैध शराब बिक्री की सूचना, पुलिस टीम ने युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी को मिली अवैध शराब बिक्री की सूचना, पुलिस टीम ने युवक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घिकाड़ा रोड पर अवैध देसी शराब बेचने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसके पास से पुलिस ने देसी शराब के अध्धे और पौव्वे भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गौरीपुर निवासी लीलू के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी को वीरवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के घिकाड़ा रोड पर एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। उन्होंने इंस्पेक्टर हितेंद्र दांगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके पर दबिश देने के लिए भेजा। जब पुलिस टीम संभावित जगह पर पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। जब उससे सख्ताई से पूछताछ की गई तो उसने अवैध रूप से देशी शराब बेचने की हामी भर ली। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर 12 अध्धे और 34 पौव्वे बरामद किए और आरोपी को सिटी पुलिस थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।