फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कुख्यात नीरज बवाना गिरोह का शूटर आशु चढ़ा सीआईए के हत्थे

कुख्यात नीरज बवाना गिरोह का शूटर आशु चढ़ा सीआईए के हत्थे

Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात नीरज बवाना गिरोह का शूटर आशु चढ़ा सीआईए के हत्थे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। उत्तर भारत के कुख्यात सरगना नीरज बवाना गिरोह के एक शूटर को सीआईए बहादुरगढ़ ने दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाश ने आधा दर्जन से अधिक संगीन वारदातों का खुलासा किया है। बदमाश को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी झज्जर पंकज नैन के मुताबिक सीआईए इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी आशु (निवासी गांव खरहर) उत्तर भारत में सक्रिय नीरज बवाना गिरोह के लिए काम करता है। इस गिरोह के इशारे पर ही उसने कुछ दिन पहले भी दिल्ली के बवाना इलाके में एक लड़की पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। जिस लड़की पर फायर किया गया वह सरगना नीरज बवाना की चचेरी बहन ज्योति है। पूछताछ में पता चला है कि ज्योति का कत्ल खुद उसका भाई नीरज बवाना ही करवाना चाहता है और इसी मकसद से वह पहले भी अपनी बहन पर गोलियां चलवा चुका है लेकिन सौभाग्य से वह तब भी बच गई थी और इस बार 22 अक्तूबर 2018 को आशु व उसके साथी बदमाशों द्वारा किए गए हमले में भी गोली लगने से जख्मी होने के बावजूद उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


..अपनी बहन को इसलिए मरवाना चाहता है नीरज
नीरज बवाना अपनी चचेरी बहन ज्योति की हत्या इसलिए कराना चाहता है क्योंकि काफी समय पहले वह दलित जाति के एक लड़के के संपर्क में आकर उसी के साथ रहने लगी थी। वह लड़का अंडे की रेहड़ी लगाता था और जिसे मार दिया गया था लेकिन ज्योति अभी तक नीरज के हमलों के बावजूद बची रही है। आशु ने पूछताछ में बताया है कि उसे ज्योति को मारने के लिए हथियार भी नीरज बवाना गिरोह के द्वारा ही उपलब्ध कराए गए थे। उसने अपने साथी बदमाश बृजेश उर्फ छोटा उर्फ मछुआरा व रोहित उर्फ गोगली बवाना के साथ मिलकर राहुल उर्फ काला सुल्तानपुर डबास के कहे अनुसार बवाना में जाकर ज्योति को कत्ल करने की नीयत से घर में घुसकर गोली मारी थी। वारदात के बाद वे बजाज पल्सर बाइक पर सवार होकर भाग गए थे जो इस वारदात से कुछ समय पहले ही बवाना फैक्टरी एरिया से हथियारों के दम पर छीनी थी। बाइक छीनने की वारदात में आशु के अलावा बृजेश व रोहित गोगली भी शामिल थे। बाइक छीनकर ही वे लोग ज्योति को मारने के लिए बवाना में उसके घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चढ़ा हत्थे
एसपी पंकज नैन ने बताया कि नीरज बवाना गिरोह के गुर्गे आशु के बारे में सीआईए इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर मलिक की टीम ने जाखौदा-टांडाहेड़ी चौक पर नाकाबंदी कर आरोपी बदमाश को काबू किया। तलाशी लिए जाने के दौरान आशु के पास से दो पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किए गए। अवैध हथियार बरामदगी के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन बहादुरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।


-बदमाश ने इन वारदातों का खुलासा किया
1. जून 2018 में आशु ने अपने साथी बदमाश पौना बवाना व कनकटा के साथ मिलकर मंगोलपुर पार्क के अंदर से नीले रंग की एक स्कूटी चोरी की थी।
2. जून 2018 में आशु ने अपने साथी बदमाशों अखिल सेवली व पौना बवाना के साथ मिलकर नांगलोई में स्कूटी पर सवार एक युवक की जांघ में गोली मारकर जख्मी किया था।
3. जून 2018 में आशु ने साथी बदमाश तरुण दरियापुर व कनकटा के साथ मिलकर हलालपुर गांव के खेतों से रात के समय मोटरसाइकिल चुराई।
4. जून 2018 में नितेश दहिया वासी सिलाना व कुतुबगढ़ के रहने वाले जग्गू के लड़के के साथ मिलकर आशु ने एक पल्सर बाइक छीन ली थी और भाग गए थे।
5. अक्तूूबर 2018 को आशु ने बृजेश व रोहित के साथ मिलकर बवाना फैक्टरी एरिया से हथियारों के बल पर बजाज पल्सर बाइक छीनी थी।
6. दिनांक 22 अक्तूूबर 2018 को बवाना में बदमाश नीरज बवाना की चचेरी बहन ज्योति को घर मे घुसकर गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed