फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ीन महिलाओं ने लगाए देहज प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने 17 लोगों पर केस किया दर्ज

ीन महिलाओं ने लगाए देहज प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने 17 लोगों पर केस किया दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 09:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
ीन महिलाओं ने लगाए देहज प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने 17 लोगों पर केस किया दर्ज
चरखी दादरी। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों की तीन महिलाओं ने पुलिस को दहेज प्रताड़ना की शिकायत सौंपी है। इसके आधहर पर पुलिस ने तीनों महिलाओं के ससुराल पक्ष के 17 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाने में दो और बाढड़ा थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। तीनों मामलों के आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इनमें से एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृत्तिक संबंध बनाने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी नफगढ़ के मुंढेला खुर्द में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस संबंध में उसने मायके पक्ष के लोगों को भी जानकारी दी और उसके परिजन ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने उसकी ससुराल पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। महिला का आरोप है कि उसका पति जबरन उसके साथ अप्राकृत्तिक सं।बंध बनाता और विरोध करने पर मारपीट करता। इसकी जानकारी उसने मायके पक्ष को दी तो वो उसे अपने साथ ले आए। इस संबंध में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित सास व ससुर पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दहेज प्रताड़ना की दूसरी शिकायत झोझूकलां क्षेत्र निवासीक्षक महिला ने दी है। पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी जींद में हुई थी। महिला का आरोप है कि सुराल पक्ष के लोग शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उनकी ज्यादती बढ़ गई तो उसने मामले से अपने मायके पक्ष के लोगों को अवगत कराया और परिजन उसके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने अपनी प्रताड़ना जारी रखी। इसके चलते वह अपने मायके आ गई और उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने इस संबंध में जींद निवासी पति व सास-ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का तीसरा मामला बाढड़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब सात पहले पैंतावास गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके से दहेज लाने के प्रताड़ित करने लगे और इसके बाद उसका यौन शोषण भी शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो वह मजबूरीवश मायकेमें आकर रहने ली। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed